Posts

11

11 मौसा   के घर जाना उसकी गलती थी। कुछ समय बाद   मौसा   ने पिताजी   को संदेहवश   फोन किया था। पता नहीं कि उनकी क्या   बातचीत हुई , मौसा   ने उससे पूछा कि क्या   तुमने   अपना मोबाइल बंद कर दिया   है ?  तुम्हारे   पिताजी   और डॉक्टर बाबू   फोन करते-करते थक गए है ?   हर्षा ने झूठ   बोला , " मैं सुबह मोबाइल स्विच-ऑन   करना भूल गई थी ”,  और   वह   मोबाइल   चालू   रखने के लिए मजबूर   हो गई थी।   कहीं वह आदमी   मौसा   के घर   न   आ   जाए ,  सोचकर   हर्षा ने मोबाइल पर बातचीत   करने का नाटक किया और फिर कहने लगी: "मौसी ,  मैं जा रही हूँ ,  वे मुझे बुला रहे हैं।"   उस समय   मौसी   अपनी कविता   वाली   डायरी   लेकर बैठी हुई थी।कहने लगी , " तुम   डॉक्टर बाबू को   यहाँ   क्यों नहीं   बुलाती हो  ?"   "नहीं ,  मौसी ,  वे   मुझे अपने दोस्तों के घर ले जाना चाहते हैं।"   "सच कह   रही हो ?  नहीं फोन लगाओ ,  मुझे उनसे बात करनी है।   वे    हमारे घर क्यों नहीं   आए ?”   "मैं   उनको   दोपहर को यहां लाऊंगी।"   यह कहकर   वह मौसा  के घर से निकल गई